प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने ग्रामीण महिलाओं को घसियारी योजना के तहत किट की वितरित

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विकास खंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले कोटली ग्रामसभा में आधे दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं की ग्रामीण महिलाओं को घसियारी योजना के तहत किट वितरित की।

जिसके उपरांत उसके द्वारा दीनदयाल सहकारिता विकास कल्याण योजना के लाभार्थी को चेक भी वितरित किए गए। डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि घसियारी किट योजना कि पूरे प्रदेश में सराहना की जा रही है क्योंकि इस किट में ग्रामीण महिलाओं को खेती से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मात्र ₹50 के रजिस्ट्रेशन के बाद घसियारी किट उपलब्ध कराई जा रही है जिसके अंदर दरांति ,कुटली, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल इत्यादि उपलब्ध है। जिनका प्रयोग ग्रामीण महिलाएं चारा लाने की समय कर सकती है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उनके द्वारा आधे दर्जन से अधिक समूह को दीनदयाल सहकारिता विकास कल्याण योजना के लाभार्थी समूह को चेक वितरित किए गए। जिससे ग्रामीण अपने छोटे मोटे काम शुरू कर सकते हैं और इसके माध्यम से गांव में हो रहे पलायन पर भी रोक लगाई जा सकेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.