एसएसपी पौड़ी ने नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये निर्देश

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए है।

जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस द्वारा बीते रोज देर शाम दूधारखाल रोड से विजय सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी सतपुली को दो पेटी अवेध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गयी है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की अवैध ढंग से नशीले पदार्थो की बिक्री करने वालो के विरुद्ध आगे भी कानूनी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में का.प्रकाश चन्द्र, का. मनोज शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.