विकासनगर: नगर पालिका के दावों की खुली पोल, वार्ड नंबर 11 और शिक्षक कॉलोनी में पसरी बदहाली !

Share your love

रिपोर्ट: नितिन पिपलानी

विकासनगर। मानसून की शुरुआत के साथ ही नगर पालिका विकासनगर ने सभी क्षेत्रीय सभासदों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। दावे किए जा रहे हैं कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए तत्पर हैं। लेकिन धरातल पर हकीकत इन दावों से पूरी तरह जुदा नजर आ रही है।

ग्राउंड जीरो पर हकीकत: वार्ड नंबर 11 में जलभराव और मच्छरों का प्रकोप

‘लोकजन टुडे’ की टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकासनगर के वार्ड नंबर 11 की स्थिति का जायजा लिया, तो वहां नजारा बेहद चिंताजनक था।

सड़कों पर जलभराव: सड़क के किनारे जगह-जगह गंदा पानी जमा हो रखा है।​

मच्छरों का आतंक: इस ठहरे हुए दूषित पानी में मच्छरों ने अपना ठिकाना बना लिया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।​

प्रशासनिक उदासीनता: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस गंभीर समस्या की सुध लेने के लिए अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है।

शिक्षक कॉलोनी में जंगली झाड़ियों का अंबार

वार्ड नंबर 11 के बाद जब टीम ने विकासनगर की शिक्षक कॉलोनी का रुख किया, तो वहां भी व्यवस्थाएं बदहाल नजर आईं। पूरी कॉलोनी में जंगली झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र की सफाई को लेकर भी पालिका प्रशासन पूरी तरह मौन है।

बड़ा सवाल:

बरसात के इस मौसम में गंदगी, जलभराव और झाड़ियों के कारण पनपने वाली गंभीर बीमारियों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

नगर पालिका प्रशासन या कोई और?

स्थानीय जनता इस उपेक्षा पर सीधे तौर पर जवाब मांग रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.