एसएसपी दून का सख्त रवैया अपराधियों पर पड रहा भारी, 2 साल पुराने हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार !
Share your love

एसएसपी दून के सख्त रुख का असर अब अपराधियों पर साफ दिखाई दे रहा है। करीब 2 साल पुराने हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला
19 फरवरी 2024 को डालनवाला निवासी ललिता चौधरी ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि एक अज्ञात डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 28/2024, धारा 279/304 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया था।हालांकि, उस समय पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी थी।कैसे खुला मामला दोबारा मृतक युवक की माता ने एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर मामले की पुनः जांच की मांग की।जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने न्यायालय में पुनर्विवेचना के लिए आवेदन किया।न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद मामले की दोबारा जांच शुरू की गई।पुलिस की कार्रवाई पुनर्विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पुराने साक्ष्यों के साथ नए तथ्यों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई।जांच में घटना में शामिल वाहन (UK-07-CB-6929) की पहचान कर उसे कब्जे में लिया गया।इसके आधार पर घटना के समय वाहन चला रहे आरोपी दल बहादुर को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने वाहन मालिक को जानकारी दे दी थी।इसके बाद मालिक ने उसे दूसरे वाहन पर काम के लिए भेज दिया।पुलिस अब इस मामले में सामने आए एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी
दल बहादुर, निवासी बाढ़वाला, विकासनगर, देहरादून
बरामदगीघटना में प्रयुक्त वाहन: UK-07-CB-6929पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
