Special Report: एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत, पीएम मोदी से लेकर सीएम तक शिकायत

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ ऊधमसिंह नगर।

रुद्रपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही प्रदेश की सरकार को आइना दिखता उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर का एआरटीओ कार्यालय ,
एआरटीओ कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजी है,जिसमे सूत्रों की माने तो जांच के आदेश हो गए है।

एआरटीओ कार्यालय रुद्रपुर पूरी तरह दलालों के चुंगल में है शिकायत में शिकायतकर्ता का कहना है कि एआरटीओ कार्यालय पूरी तरह दलालों के चुंगल में है , दलालो के चुंगल में होने के पीछे कारण कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत है,
इसलिए एआरटीओ कार्यालय के बाहर और अंदर 3 से 4 गुना फीस अधिक वसूल आम लोगों की जेब पर डाका डाला जाता है।

वहीं शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यालय से जांच के आदेश भी हो गए हैं और सूत्रों की मानें तो जांच शुरू भी हो गई है।

देखने वाली बात यह होगी कि जीरो टोलरेंस की हुंकार भरने वाले प्रदेश के सीएम आखिर कबतक इस भ्रष्टाचार की जांच कराकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कब कार्रवाई को अंजाम देते हैं।

आगे शिकायतकर्ता की शिकायत का पूरा पुलिंदा लोकजन टुडे अपनी खबर में तथ्यों के साथ प्रकाशित करेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *