निर्दयी मां मसूरी कोल्हू खेत में 7 दिन की नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड गयी

मसूरी

 

आज दिनांक 26-02- 2023 को सूचना मिली की कोलू खेत चौकी क्षेत्र में सड़क के किनारे एक नवजात शिशु जिसकी उम्र करीब 5-7 दिन होगी लावारिस अवस्था में असुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है इस सूचना पर तत्काल थाना हाजा से महिला उपनिरीक्षक भावना व हमराही कर्मचारी गणों सहित चौकी कोलू खेत पहुंचकर उक्त बालिका को कब्जे में लेकर तथा गर्म कपड़े कपड़ों में लपेटकर तत्काल इलाज हेतु दून चिकित्सालय देहरादून ले जाया गया तत्काल बच्चों की देखभाल करने व सहायता करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1098 से संपर्क कर चाइल्ड लाइन काउंसलर से संपर्क कर उक्त बालिका को उनके सुपुर्द किया गया नवजात बालिका को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 16/23 धारा 317 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.