हरीश रावत से मिलने देहरादून पहुंचे पंजाब के कुछ विधायक, मची हलचल

Share your love

देहरादून: हरीश रावत से आज पंजाब के चार बड़े नेता देहरादून मिलने पहुंचे। जिसके बाद सियासत पंजाब की एक बार फिर गरम हो गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि कैप्टन अमरिंदर को हटाओ अभियान के तहत देहरादून पहुंचे है।

हरीश रावत ने इस बार अपना अपना रुख साफ करते हुए कहा कि परिवार की लड़ाई है परिवार परिवार के सदस्य मेरे से मिलने देहरादून आ रहे। कई सवालों पर घुमावदार जवाब हरीश रावत ने दिए। अकाली दल की नजदीकियों के चलते कैप्टन अमरिंदर से नाराजगी पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता द्वारा बयान दिया गया कि जिसे पार्टी में रहना है वह रहे और जिस जाना है वो जाए के बयान पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा ऐसा मेरी जानकारी में नहीं है, लेकिन अगर ऐसा किसी ने कहा है तो उस पर कार्यवाही होगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन सब के साथ मीटिंग करने के बाद पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा। इसकी सभी जानकारी हाई कमान को दे दी जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.