उत्तराखंड की शिवानी ने अपनी पेंटिंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम किया रोशन

Share your love

उधमसिंह नगर : यदि जज्बा कुछ कर गुजरने का हो तो  इंसान क्या कुछ नही कर सकता। एक ऐसा ही कारनामा उधमसिंह नगर में कर दिखाया है। जहां एक युवती ने अपनी पेंटिंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता 2020 में जनपद के एक छोटे से ग्राम गूलरभोज की रहने वाली शिवानी चुग ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में कला प्रदर्शनी में एक मात्र स्वर्ण पदक विजेता में स्थान बना कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ आई है। पूरी दुनिया से लगभग 500 लोगो ने प्रतिभाग किया था जिसमे 66 प्रतिभागी भारत के हैं।

जनपद उधमसिंह नगर के गदरपुर के छोटे से गांव गूलरभोज की रहने वाली युवती शिवानी चुघ ने बीते दिनों अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। जिसमें शिवानी ने पेंटिंग बनाने से पहले कोरोना वायरस के बचाव को लेकर एक दृश्य अपने दिमाग में तैयार कर लिया। जिसके बाद शिवानी ने अपने पिता की मदद से एक अद्भुत पेंटिंग तैयार की जिसमें युवती ने घर में रखे खराब सामान को पेंटिंग में प्रयोग किया। पेंटिंग तैयार होने के बाद शिवानी ने पेंटिंग की फोटो प्रतियोगिता के लिए भेज दी। लेकिन जैसे ही प्रतियोगिता का रिजल्ट सामने आया उससे शिवानी सहित उसका परिवार झूम उठा। जिसमें शिवानी को जो उम्मीद नहीं थी वह मुकाम उस पेंटिंग ने उसे हासिल करा दिया। जिसमें पूरी दुनिया से 15 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल में अपना स्थान कायम किया। इन 15 प्रतिभागियों में शिवानी का नाम भी शामिल था। जिसमें खास बात यह है की उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एकमात्र शिवानी ही ऐसी प्रतिभागी थी जिसने गोल्ड मेडल में अपनी जगह बनाई।

जब इस पेंटिंग के बारे में शिवानी से जानकारी ली गई तो शिवानी ने बताया कि उसे बचपन से ही पेंटिंग का शौक है और वह अपने खाली समय में भी पेंटिंग की तरफ ही ध्यान देती है। शिवानी ने इस पेंटिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कोरोना समय को लेकर जो उनके दिमाग में एक तस्वीर बनकर सामने आई थी उसे शिवानी ने अपने पिता की मदद से पेंटिंग में उतार दिया। जिसके लिए शिवानी ने सभी का आभार व्यक्त भी किया है।

आपको बता दें कि बुल्देंखण्ड आर्ट सोसायटी द्वारा कोरोना से बचाव के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता -2020 का आयोजन किया गया। जिसमें देश और दुनिया के प्रतिभागियो ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में देश और विदेश के कलाकारो ने कोरोना पर स्पेशल आर्ट का हुनर का दिखाया। इस प्रदर्शनी में 28 मई से 28 जून तक ही भाग लेना था। आयोजित कार्यक्रम में 500 कलाकारों ने अपने हुनर को दर्शया जिसमे से 195 को ही चुना गया। 195 कलाकरों में से 72 कलाकरों ने बाज़ी मारी है। जिसमे एक उत्तराखण्ड की होनहार शिवानी चुग का नाम भी मात्र स्वर्ण पदक विजेता की लिस्ट में शामिल हुए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *