वरिष्ठ आंदोलनकारी दीदी सुशीला बलूनी का निधन लंबे समय से थी अस्वस्थ

Share your love

देहरादून

उत्तराखंड वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पूर्व उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष सुशीला बलूनी का हुआ निधन

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीदी सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी  सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी।

डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये, ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.