धारचूला बैंक मैनेजर पर आग लगाने वाले सुरक्षा गार्ड को भेजा गया जेल बैंक मैनेजर को किया हायर सेंटर एअरलिफ्ट

Share your love

 

बैंक मैनेजर को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले गार्ड को कोतवाली धारचूला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल

दिनांक 06.05.2023 को प्रातः लगभग 10:00 बजे SBI धारचुला में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक क्षेत्री पुत्र सोबत सिंह क्षेत्री निवासी भगवानपुर, राजावाला देहरादून द्वारा बैंक मैनेजर मो0 ओबेस को प्रैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला  कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्वरित मौके पर पहुँचकर बैंक मेनेजर को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के द्वारा हायर सेन्टर भेजा गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में उक्त गार्ड को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 307/436 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
1. SHO धारचूला  कुंवर सिंह रावत
2. SI श्री प्रदीप कुमार
3. SI श्री अम्बी राम
4. Con. पवन
5. Con. वीरेन्द्र


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.