18 वर्ष की उम्र में नशे की आदत ने बना दिया स्कूटी चोर, अब पहुंच गया सलाखों के पीछे…

Share your love

देहरादून

चोरी की स्कूटी के साथ एक वाहन चोर गिरफ्तार

17 फरवरी को आलोक कुमार पुत्र  कैलाश प्रकाश निवासी 499 विजय पार्क एक्सटेंशन वसंत विहार देहरादून द्वारा थाने पर तहरीर दी की दिनांक 16 फरवरी 23 को शंभावी लोक कॉलोनी जीएमएस रोड से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK 07AW 1333 चोरी कर ली गई है जिस पर तत्काल अंतर्गत धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया !

अभियोग के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक वसंत विहार देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर चोरी के अनावरण हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश निर्देशों से टीम को अवगत कर थाना क्षेत्र एवं संभावित स्थानों पर रवाना किया गया उक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र एवं जनपद के 140 सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर दिनांक 21 फरवरी 23 को अभियुक्त तुशांत अरोड़ा को उक्त चोरी की गई स्कूटी संख्या UK 07AW 1333 के मसूरी रोड मैगी प्वाइंट पर अंतर्गत धारा 379 /411 आईपीसी गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है !
नाम पता अभियुक्त
===========≠=========
तुशांत अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अरोड़ा निवासी हाल पता पन्नू लांबा का मकान हरिपुर कावली मूल पता ग्राम दरिया तहसील पुरोला थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र 18 वर्ष

बरामदगी
===============
स्कूटी संख्या UK 07AW 1333, रंग नीला

अभियुक्त तुशांत द्वारा पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है नशा करने के लिए घर से पैसे नहीं मिलते जिस कारण वह दोस्तों से पैसे लेता रहता है दोस्तों द्वारा भी पैसे देने से मना करने पर नशे की पूर्ति हेतु उसके द्वारा उक्त स्कूटी शंभावी लोक कॉलोनी जीएमएस रोड से चोरी कर ली गई थी नशे के कारण वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है l

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवान, हैड कॉन्स्टेबल जितेंद्र एवं कॉन्स्टेबल अनुज शामिल थे  l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.