दुखद: पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

Share your love

देहरादून: कांग्रेस के कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद मैखुरी का आज लंबी बीमारी के बाद मैक्स अस्पताल में निधन हो गया ।

जानकारी के अनुसार अनुसुइया प्रसाद मैखुरी को कोरोना के चलते मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद आज उन्होंने मैक्स अस्पताल के वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांस ली।

बताया जा रहा है की अनुसुइया प्रसाद मैखुरी की दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था। अनुसुइया प्रसाद मैखुरी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी पार्टी अधिकारियों और विधायकों समेत पूर्व विधायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.