रुद्रपुर: तमंचे के बल पर कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share your love

रुद्रपुर: 20-21 जून की रात में तमंचे के बल पर कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को एसओजी ओर थाना पुलिस ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र के पास बॉडर से गिरफ्तार किया है। आरोपियो द्वारा लूटी गई कार, घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक भी बरामद की है।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि 20 व 21 जून को बरेली निवासी एम पी सिंह अपने दोस्त को बागेश्वर छोड़ बरेली लौट रहा था। पन्तनगर नगला के पास उसके द्वारा कार संख्या up 25 cq 7353 को सड़क किनारे लगाया और कार में आराम करने लगा। इस दौरान तीन बदमाशों ने तमंचे के बल कर उससे कार लूट ली और उसको बाध कर सड़क किनारे फेक दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए 4 टीमो का गठन किया गया था। कल देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अबरार खाँ उर्फ हैदर निवासी फरीदपुर बरेली उत्तरप्रदेश, अमजद निवासी शेरगढ़ बरेली को लूट की कार, दो तमंचे व 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड अनिल कुमार राठौर निवासी सकरस थाना बहेड़ी जिला बरेली फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.