रुद्रपुर एसओजी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ 20 लाख की पकड़ी शराब
Share your love
रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर एसओजी की टीम ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी, जिसका खुलासा जिले के एसएसपी कुँवर ने किया। इसके साथ ही शराब पकड़ने वाली एसओजी टीम को एसएसपी ने 2500 का इनाम भी दिया।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि देहरादून की अवैध बीयर अलग-अलग मार्का की कुल 2275 बेटी व अवैध अंग्रेजी शराब अलग-अलग मार्का की कुल 1600 पेटी बरामद हुई है। पूछताछ करने पर अभियुक्त रवि द्वारा बताया गया कि उक्त गोदाम रामेश्वर हवेलिया पुत्र माघो लाल का है।
वहीं एसएसपी ने इस पूरे मामले में कार्यवाही करने वाली एसओजी की टीम को 2500 का इनाम दिया है इसके साथ ही एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किये गए माल की कुल कीमत ₹1 करोड़ 20 लाख आंकी गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
