दून के रईस द्वारा तीन साल से अधिक समय से बिना रजिस्ट्रेशन चलाई जा रही थी लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू, सीपीयू ने गाड़ी की सीज

Share your love

देहरादून

राजधानी देहरादून के घंटाघर पर शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात सीपीयू कर्मियों द्वारा फर्राटे भरते हुए जब एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू गाड़ी को रोका गया, तो वाहन चालक पहले तो रौब गालिब करने लगा l लेकिन जब उससे गाड़ी के कागज मांगे गए तो फिर वह अगल-बगल झांकने लगा….

सीपीयू कर्मी काफी लंबे समय से इसी लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू की खोजबीन कर रहे थे l काफी लंबे समय से यह गाड़ी रोकने पर भाग जाया करती थी जिस कारण सीपीयू कर्मी इस वाहन की तलाश में थे l वहीं नवनियुक्त एसपी ट्रैफिक सर्वेश पवार के द्वारा निर्देशित किया गया था कि जितने भी वाहन जो टेंपरेरी नंबर पर चल रहे हैं और एक समय सीमा से अधिक वक्त के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए…

जिसके पश्चात शुक्रवार को राजधानी देहरादून के घंटाघर में इंस्पेक्टर सीपीयू नरेश भौर्याल के द्वारा टेंपरेरी नंबर की बीएमडब्ल्यू को रोका गया तो वाहन चला रहे व्यक्ति पी.एस. कोचर गाड़ी से संबंधित कोई भी कागज नहीं दिखा पाए l  सीपीयू कर्मियों के द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि यह BS4 वाहन काफी लंबे समय से टेंपरेरी नंबर पर चल रहा है  जिसके बाद तुरंत सीपीयू कर्मियों के द्वारा गाड़ी को सीज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पी.एस. कोचर शहर के जाने-माने व्यक्ति हैं और इनका प्रॉपर्टी एवं कंस्ट्रक्शन का इनका बड़ा काम है l जब इंस्पेक्टर सीपीयू द्वारा अभी तक कार  का रजिस्ट्रेशन न करवाने का कारण पूछा गया तो चालक द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया l

फिलहाल सीपीयू कर्मी वाहन की हिस्ट्री निकालने में जुटे हैं जिसके बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर इतने लंबे समय तक इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं किया गया।

अब देखने वाली बात यह है  कि एक ऐसा BS4 वाहन सड़क पर कैसे दौड़ेगा, जिसकी अस्थायी पंजीकरण वौद्यता को समाप्त हुए भी दो साल से ज़्यादा समय हो गया है….

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.