पढ़िए रुद्रपुर के स्पा पार्लर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम” हड़कंप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जनपद में लगातार स्पा पार्लर की आड़ में हो रहे देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते आज रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित गैलेक्सी स्पा पार्लर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने दल बल के साथ स्पा पार्लर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्पा पार्लर में काम करने वाली लड़कियों व महिलाओं के सत्यापन की भी जांच की इसके साथ ही स्पा पार्लर में क्या कुछ चल रहा है इसका भी उन्होंने जायजा लिया और स्टाफ के साथ पूछताछ की। इसके साथ ही स्पा पार्लर में मसाज कराने आने वाले ग्राहकों का डाटा एंट्री रजिस्टर को चेक किया कि स्पा कराने वाले लोगों की एंट्री की जा रही है नहीं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा की गई किए गए औचक निरीक्षण के चलते स्पा पार्लरों में हड़कंप मच गया।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि किसी भी हाल में स्पा पार्लर की आड़ में होने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसको लेकर लगातार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.