यक्ष प्रश्न: क्या कोरोना को मात देने के लिए लॉक डाउन ही मात्र विकल्प हैं!

Share your love

देहरादून: जहां पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रही है, वहीं उत्तराखंड भी अब पीछे नहीं है। उत्तराखंड में भी लगातार कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मरीज आ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों में भी दहशत का माहौल बना है। अब जनता की त्रिवेंद्र सरकार पर टकटकी लगाए बैठा है कि सरकार इसके क्या ठोस कदम उठाती है, जिससे कोरोना की चैन को तोड़ सके।

जिस प्रकार से कलेक्टर में कर्मचारी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है, वही RTO ऑफिस के साथ नगर निगम भी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इन दो दिनों में इन आफिसो में कोई भी विभागीय कार्य नही किया जाएगा। बल्कि इन दो दिनों में सैनिटाइजर का काम किया जाएगा।

ये तीनों विभाग महत्वपूर्ण विभाग है। जिसमें जनता अपनी फहरिस्त को लेकर आए दिन आते जाती रहती है। ऐसे में सरकार अब क्या उत्तराखंड में फिर से लॉक डाउन लगाएगी या कुछ नियमों में फेरबदल करेगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वहीं दूसरी ओर कोरोना के आए दिन नए मामले आने से प्रदेश वासी भी अब अपने मुखिया के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठाती है ?


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *