महिला व बाल अपराधों पर थाना प्रेमनगर पुलिस सख्त: 15 वर्षीय छात्र से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही दून पुलिस ने एक नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक निजी स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दिनाँक 20 जुलाई 2026 को प्रेमनगर निवासी एक पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार, उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से उनका बेटा काफी अकेला और गुमसुम रह रहा था। परिजनों द्वारा प्यार से पूछताछ करने पर छात्र ने बताया कि उसके स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य डॉ. सार्थक ने उसके साथ अश्लील हरकतें व गलत काम किया है।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पिता की लिखित तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5(f)/6/7/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पुलिस को निर्देशित किया जिसके बाद इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य नामजद अभियुक्त डॉ. एस. वोहरा सार्थक पुत्र स्व. जगन्नाथ वोहरा को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
