उर्मिला सनावर के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, पुलिस कर रही कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी !

Share your love

लोक जन टुडे ब्यूरो देहरादून

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में दर्ज मामलों में पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके घर पर दो नोटिस चस्पा किए हैं, लेकिन इसके बावजूद उर्मिला अब तक जांच में पेश नहीं हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, उर्मिला सनावर को अब तक तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन तय समय सीमा के भीतर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही वह पेश हुईं। ऐसे में पुलिस अब कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी कर रही है।


सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री की तलाश तेज कर दी गई है और इस मामले में एसटीएफ को भी लगाया गया है। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

वायरल ऑडियो सामने आने के बाद यह मामला और अधिक गरमा गया है। ऑडियो में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ नाम जुड़ने के बाद प्रदेशभर में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



बताया जा रहा है कि उर्मिला सनावर के खिलाफ अन्य थानों—विशेषकर बहादराबाद थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस कार्रवाई को और सख्त करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

फिलहाल पुलिस की नजरें उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर टिकी हैं, और अगर वह जल्द सामने नहीं आतीं, तो कानूनी शिकंजा और कस सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.