पुलिस ने ढूंढ निकाला खोया हुआ मोबाइल

Share your love

रुड़की उपनिरिक्षक विनोद गोला ने सक्रियता दिखाते हुए गुम हुआ हजारो रुपये के मोबाइल को बरामद कर संबंधित व्यक्ति को लौटाया है। ये मोबाइल पुलिस ने आज़ाद नगर रुड़की से खोज निकाला हैं। पुलिस ने आमजन को मोबाइल के गुम या चोरी होने पर सावधानी बरतने के लिए चेताया है।

शुक्रवार को रविकान्त शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी मखदुमपुर लखनौता हाल निवासी अशोक मार्ग रामनगर रुड़की ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली में तैनात उपनिरिक्षक विनोद गोला पीड़ित द्वारा बताई गई जगह पर पहुचे और अपने स्तर पर खोजबीन कर खोये मोबाईल को ढूंढ निकाला। मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति के पास से मिला था।वही उपनिरिक्षक विनोद गोला ने मोबाईल के वास्तविक मालिक रविकान्त शर्मा को उसका खोया हुआ मोबाईल पहचान कर सुपुर्द किया।

जागरूक करने के बाद भी लोग बरत रहे लापरवाही
मोबाइल आज लगभग हर इंसान प्रयोग करता है, लेकिन कई बार जाने अनजाने में मोबाइल का प्रयोग हम सब पर भारी पड़ सकता है। खासकर तब जब हमारा मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए। ऐसे में हमारे मोबाइल का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत प्रयोग करने और यहां तक कि उस मोबाइल से कोई अपराधिक कार्य करने तक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इन सबसे सावधान रहने के लिए पुलिस समय-समय पर जागरूक भी करती है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही कर आफत खड़ी कर लेते हैं।

मोबाइल से कोई भी अपराधिक घटना को दे सकता है अंजाम

पुलिस ने बताया कि ये वो मोबाइल हैं जो कहीं ना कहीं गुम हो जाते है और पुलिस के पास इनकी शिकायत आती है। पुलिस ने ऐसे मोबाइलों को ढूंढ निकाला है और संबंधित लोगों को लौटाया है। उपनिरिक्षक विनोद गोला जांच के बाद इन मोबाइल को लौटा रहे हैं। साथ ही आमजन के लिए एक संदेश दे रहे हैं कि जब भी किसी का मोबाइल गुम हो या चोरी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अन्यथा कोई भी व्यक्ति आपके मोबाइल से कोई भी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।

मोबाइल गुम या चोरी होने पर पुलिस को दें सूचना
उपनिरिक्षक विनोद गोला ने बताया कि अक्सर लोगों की लापरवाही से मोबाइल गुम हो जाते हैं। ऐसे में उनके पास शिकायतें आती है। जिनमें मोबाइल अलग-अलग जगह से बरामद कर संबंधित लोगों को लौटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल आज हर इंसान की जरूरत बन गया है। ऐसे में अपने मोबाइल का पूरा ध्यान रखें और गुम या चोरी होने पर पुलिस को सूचना जरूर दें। साथ ही संबंधित कंपनी को फोन कर अपने मोबाइल व सिम को बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी गलत आदमी के हाथ फोन आने पर वह इसका गलत प्रयोग कर सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.