नगदी एवं चांदी के साथ पुलिस ने दो व्यापारियों को हिरासत में लिया

Share your love

देहरादून : ऊधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना पुलिस पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने कार संख्या यूके 06 डब्लू 6257 से 63 लाख 70 हजार रूपए एवं 11 किलो 580 ग्राम चांदी बरामद की।पुलभट्टा थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सितारगंज रोड़ पर चैकिंग अभियान चला रही थी, सितारगंज से आ रही कार संख्या यूके 06 डब्लू 6257 पुलिस को देखकर वापस मोड़कर जाने लगी जब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर गाड़ी की तालाशी ली तो कार से 63 लाख 70 हजार रूपए एवं 11 किलो 580 ग्राम चांदी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम अनुपम वर्मा एवं अमित वर्मा निवासी खटीमा बताया है,आरोपियों ने बताया कि खटीमा से पैसे लेकर बरेली जा रहे था जहां पर चांदी एवं सोने के आभूषण बनाने वाले व्यापारियों एवं कारीगरों को देने के लिए जा रहे थे।

 

 

 

 

 

वही पुलभट्टा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग की टीम को दे दी, मामले की।जानकारी मिलने के बाद डिप्टी डायरेक्टर ऑफ आयकर विभाग आशीष कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गया और आरोपी व्यापारियों से मामले की पूछताछ करने लगें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.