नशा माफियाओं पर पुलिस ने फिर कसा शिकंजा, करोड़ों की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्टरफी खान

काशीपुर: प्रदेश को उड़ता पंजाब की श्रेणी से बचाने को पुलिस के आला अफसरान की कोशिश लगातार रंग लाती नजर आ रही है,जहां नशा माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसने को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, नशे के खिलाफ इस अभियान पर आज एकबार फिर थाना आईटीआई पुलिस के थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए स्मैक की बड़ी मात्रा के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मामले का आज एएसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना आईटीआई ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोहिया पुल पर शाकीब पुत्र मोहम्मद नईम निवासी थाना गंज जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को मोटरसाइकिल संख्या UP 22 AL 8217 में 305 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।एएसपी ने बताया कि शाकीब काशीपुर क्षेत्र से पूर्व में अवैध स्मैक व नशे के कारोबार में जेल जा चुका है और उसका उन नशा माफियाओं से गहरा संपर्क है। जिन पर जनपद में गैंगेस्टर के अभियोग भी पंजिकृत है आज भी अभियुक्त उक्त स्मैक को काशीपुर व जसपुर क्षेत्र में बेचने आया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.