गुजरात से देश की पहली सी प्लेन सेवा शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Share your love
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरूआत की।इसके शुरू होने से देश के पर्यटन को खूब बढ़ावा मिलेगा और फायदा होगा। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री ने केवडिया से साबरमती तक की पहली सी-प्लेन उड़ान भरी।
यह उड़ान अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट को नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जोड़ती है। इसका संचालन स्पाइसजेट करेगा। यह सरदार सरोवर बाधं के तीन नंबर झील पर लैंड करेगी। इसके शुरू हो जाने से पर्यटकों को एक अलग अनुभव मिलेगा साथ, ही उनका समय भी बचेगा।
जाने सी प्लेन की खासियत…
सी प्लेन पानी और जमीन दोनों से ही उड़ान भर सकता है। इसे पानी और जमीन दोनों में ही लैंड भी कराया जा सकता है। इसकी एक और बेहतरीन खासियत है कि यह 300 मीटर के छोटे रनवे से भी उड़ान भर सकता है।
इस खासियत के कारण 300 मीटर की लंबाई वाले जलाशय का इस्तेमाल हवाई पट्टी के रूप में किया जा सकता है। यही नहीं स्पाइसजेट इन उड़ानों के लिए 15 सीटर Twin Otter 300 विमानों का उपयोग करेगी। यह दुनियाभर में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है और काफी सुरक्षित भी है।
सी प्लेन अपनी विश्वसनीयता, शानदार डिजाइन, शार्ट टेक-आफ और लैंडिंग क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है। सी प्लेन का रखरखाव काफी बेहतर तरीके से किया जाता है। इसके पास एक वैध एयरवर्नेस रिव्यू सर्टिफिकेट(एआरसी) है। इसमें उड़ाने के दौरान सुरक्षा के निर्देशों का पूरा ख्याल रखा गया है। Twin Otter 300 में एक बेहतर प्रदर्शन करने वाला Twin Turboprop Prat And Whitny PT 6A-27 इंजन दिया गया है। सी प्लेन का अब तक कोई दुर्घटना इतिहास नहीं है।
इसके अलावा इसकी एक और खासियत यह है कि, एकदम सही उड़ान मशीनें हैं जो नये जगहों पर और विपरीत भौगोलिक क्षेत्रों में जाने में मदद करती है। सीप्लेन में पानी से उतरने और टेक-ऑफ करने की क्षमता होती है, जिससे ऐसे क्षेत्रों तक पहुंच होती है, जिनमें लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे नहीं होते हैं। यह छोटे फिक्स्ड विंग वाला विमान जलाशय, पथरीले उबड़ खाबड़ जमीन और घास पर भी उतर सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
