महिला आरक्षण पर संसद के विशेष सत्र को लेकर धामी ने विपक्ष से मांगा सहयोग!

Share your love

धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्र

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर उत्तराखंड में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर होने वाली चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष से सहयोग की अपील की है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्र


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संसद में महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है। ऐसे में विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पिछले दिनों संसद में हुए हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए सदन में अराजकता का माहौल बनाया, जिसे पूरे देश ने देखा। धामी ने उम्मीद जताई कि इस बार विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा।


वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इसी को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित होगा।


धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव, स्थानीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। अब संसद और विधानसभाओं में भी 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.