लक्सर कोतवाली में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: आगामी त्यौहारों होली एंव शब-ए-बारात को लेकर कोतवाली लक्सर परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने भाग लेकर सभी त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने की अपील की।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि शब-ए-बारात एंव होली हम सभी का त्यौहार है, जो हमें आपस में मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिये।पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार ने कहा कि कानून किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी। इसलिये मेरी सभी से अपील है कि दोनो पर्व आपस में मिलजुलकर ही मनाये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रदीप चौहान ने क्षेत्रवासियों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड नहीं करने दिया जायेगा। क्षेत्रवासी कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे किसी को कोई आपत्ति हो। कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी क्षेत्रवासी सहयोग करे।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग व समस्त पार्षदगण ग्राम प्रधान कामिल खेड़ी प्रधान पति सलीम अहमद अकौढा पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताहिर हसन दिलशाद पंती किरत सिंह संदीप ताहिर प्रधान साधुराम सैनी मनोज आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितेश शर्मा व उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल ने किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.