पौड़ी: आंचल दुग्ध डेयरी एक बार फिर से सवालों के घेरे में…

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: उत्तराखण्ड में काॅपरेटिव समीति और सरकार के उपक्रम मे चल रही है आंचल दुग्ध डेरी एक बार फिर से सवालों के घेरे में हैं। एक ओर सरकार ने जहां आंचल अमृत योजना को शुरू कर आंचल दूध पर अपना भरोसा जताया है तो वहीं दूसरी तरफ अब इसी दुग्ध डेरी की गुणत्ता सवालो के घेरे में है।

दरअसल पौड़ी में मोबाइल वैन के जरिये बेचे जा रहे खुले आंचल दूध की गुणत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाये हैं। स्थानीय लोगो ने जिलाधिकारी पौड़ी से मिलकर आंचल दूध की गुणवत्ता को जांचने की मांग की है। दरअसल स्थानीय लोगो की माने तो मोबाइल वैन के जरिये बेचे जा रहे। खुले आंचल दूध में पिछले के कुछ दिनोे से उन्हे दुर्गंन्द महसूस हो रही है, जिससे उन्हे दूध में किसी तरह की मिलावट का भी संदेह हो रहा है।

ऐसे में ये दूध उनके स्वास्थ को प्रभावित न करे इससे पहले ही इस दूध की गुणत्ता जांचने की मांग उठाई गई है। लोगों का ये भी कहना है कि दूध कंपनी के द्वारा दावा किया जाता है कि इस दूध का क्रय वे ग्रामीणो से ही करते हैं, लेकिन आज तक उन्हे इस दूध का कोई भी क्रेता मिला ही नहीं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर दूध की जांच करवाने की मांग की है जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एसएचओ को जांच के निर्देश दिये हैं साथ दूध की गुणवत्ता जाचने के लिये जिम्मेदार विभाग को भी निर्देशित किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *