दस लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण सहित एक गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में कोतवाली लक्सर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सुल्तानपुर द्वारा सोमवार को अवैध कच्ची शराब की रोकथाम करते हुए बाणगंगा के जंगल मेँ गंगा नदी के किनारे पटेरो मेँ मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अभियान चलाया।

कार्यवाही में पुलिस टीम को भट्टी चलाकर कच्ची शराब बनाते हुए भट्टी उपकरणों के साथ एक युवक को घेरकर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपित ने अपना नाम रामकुमार पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम प्रतापपुर कोतवाली लक्सर को दस लीटर तैयार कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर सैकड़ो लीटर लाहन को नष्ट किया गया तथा अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुल्तानपुर धर्मेन्द्र राठी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी आरक्षी दिनेश गम्भीर सिंह मोहन महेन्द्र आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.