कोर्ट के आदेश पर भू माफियाओं पर मुकदमा तो हुआ दर्ज लेकिन पुलिस फिर काहे गिरफ्तार करने से कतरा रही ?

Share your love

कोर्ट के आदेश पर भू माफियाओं
पर मुकदमा तो हुआ दर्ज लेकिन पुलिस फिर काहे कतरा रही गिरफ्तार करने से………

 

 

धर्म नगरी हरिद्वार में भू माफियाओं के हौसले बुलंद ही नहीं आसमान की ऊंचाइयों पर हैं l इनके आगे हरिद्वार पुलिस भी न जाने क्यों खुद को बेबस समझ रही है, नहीं तो कोर्ट के आदेश के पश्चात संगीन मुकदमा दर्ज होने पर भी आखिर पुलिस भू माफियाओं को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही ? यह बात समझ से परे है आखिर इन दिनों पूरे उत्तराखंड में अपराधियों में डर पैदा करने वाली हरिद्वार पुलिस का डर आखिर इन भू माफियाओं को क्यों नहीं है ? क्या पुलिस इनके आगे इतनी बेबस हो गई है या फिर नतमस्तक हो रखी है ? आज आपको ऐसा ही एक खुलासे वाला वीडियो दिखाने जा रहे है जिससे कई सवाल खाले हो जाते है कि आख़िर हरिद्वार पुलिस इतनी बेबस तो नहीं थी….

आइए आपको बताते हैं पहले पूरा मामला

मामला जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र का है l रानीपुर झाल पर स्थित शारदा धाम आश्रम व मंदिर की चारदीवारी को भू माफियाओं ने अधिकारियों को गुमराह करके तुड़वा दिया था l हैरानी वाली बात यह है कि अधिकारी भी कैसे गुमराह हो गए ? यह भी एक बड़ा सवाल है क्या उनके द्वारा इससे पहले पूरी छानबीन नहीं की गई या फिर उनकी आंखों हरे रंग की चमक से चुंधिया गयी थी ?

और तो और विरोध करने पर पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भविष्य में देख लेने की धमकी भी दे डाली गई…

पीड़ित उसके बाद पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते अपनी कई जोड़ी जूते चप्पल के तले घिसवा बैठा लेकिन पुलिस से जो न्याय की उम्मीद थी उससे उसे निराश ही होना पड़ा l मजबूरी में उसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेते हुए 5 नामजद व अज्ञात भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया l हापुड़ के मोहल्ला खारी कुमार निवासी सचिन कुमार वर्मा पुत्र वेदानंद सरस्वती ने कोर्ट के आदेश पर विनोद कुमार गोस्वामी पुत्र जगदीश गोस्वामी निवासी सिकरी खुर्द मोदीनगर गाजियाबाद, रामगोपाल शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा निवासी गाजियाबाद, सोमेश्वर त्यागी पुत्र रोहतास सिंह त्यागी उत्तम नगर नई दिल्ली, राजेंद्र शर्मा पुत्र हाकम सिंह निवासी भूम निकेतन सप्त सरोवर रोड कोतवाली हरिद्वार, अद्भुत आनंद महाराज निवासी ट्रस्टी भूमानंद अस्पताल भूमा निकेतन सप्त रोड हरिद्वार, देव भूमि डेवलपर्स व अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका परिवार उक्त विवादित कृषि भूमि से सटे हुए भूमि खसरा 799 पर रानीपुर झाल तहसील ज्वालापुर जिला हरिद्वार में वर्ष 2013 से है खसरा नंबर 70 मुकेश गौड़ के नाम पर है l उस भूमि में पीड़ित के द्वारा शारदा धाम नाम से आश्रम एक मंदिर आठ से 10 कमरे, चारदीवारी, गेट आदि का निर्माण किया गया था l मुकेश गॉड के हक में उस आश्रम की भूमि के बराबर में सटी हुई भूमि पर विनोद गोस्वामी ने राजेंद्र शर्मा पुत्र हाकम सिंह और अच्युतानंद महाराज दृष्टि भूमानंद अस्पताल ने संयुक्त रूप से मिलकर देव भूमि डेवलपर्स के नाम से आवासीय परियोजना को प्रारंभ किया।

देखिए वीडियो मुकदमा होने के पश्चात आरोपी खुलेआम कैसे घूम रहे हैं

 

क्या है साज़िश भरा खेल

22 अगस्त 2022 को विनोद गोस्वामी द्वारा कुछ धन राशि का भुगतान संबंधित दायर वादों के निपटाने के लिए आंशिक रूप से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से पीड़ित सचिन कुमार वर्मा के खाते में जमा कराया गया l उसी दिन विनोद गोस्वामी ने शारदा धाम आश्रम की चारदीवारी को जेसीबी के माध्यम से अपने सहयोगी रामगोपाल शर्मा, सोमेश्वर त्यागी, रविंद्र पाल सिंह, गौरव सिंह तथा अन्य चार पांच लोगों के सहयोग से तोड़ दिया l पीड़ित के पक्ष से वीनू गोपाल पुत्र वेदानंद ने ज्वालापुर थाने में फोन कर पुलिस बुलाई l पुलिस ने मौके पर जाकर जेसीबी को अन्य भवन तोड़ने से रोक दिया l आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के खातों को थाना प्रभारी के द्वारा फ्रीज करा दिया l आरोपी एकत्र होकर फिर से आश्रम में घुस गए, महिलाओं से अभद्रता की तथा परिवार के व्यक्तियों को धमकी देकर कहा कि आश्रम से भाग जाओ l पीड़ित ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी व थाना प्रभारी ज्वालापुर को दी l 22 अगस्त 2022 को देव भूमि डेवलपर्स से संबंधित व्यक्तियों ने 8 से 10 नकाबपोश व्यक्तियों के साथ पीड़ित के आवासीय परिसर में शारदा धाम में लगे कैमरे डीवीआर तथा घरेलू व खेती का सामान लूट कर ले गए l पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी लेकिन क्या ऐसा संभव है किं बेचारी मित्र पुलिस इन बड़े भूमाफ़ियाओ के सामने बेबस है ? हम उस हरिद्वार पुलिस की बात कर रहे जिसके नाम भर सुन लेने से अपराधियों होश उड़ जाते है l क्या भूमाफ़िया को किसी का संरक्षण प्राप्त है जो पुलिस के सामने खुलेआम घूम रहे है… आइये आपको दिखाते है इन भूमाफ़ियाओ की दबंगई वाला बेख़ोफ़ अंदाज़ वाला वीडियो l ये वीडियो हरिद्वार कोर्ट का है जहां इनकी बेअंदाजी देखी जा सकती है…हरिद्वार पुलिस की बात करे तो इन्हें पुलिस ढूँढ रही है..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.