विश्व योग दिवस के अवसर पर चन्दोला होम्योपैथिक एवं मेडिकल कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया योग दिवस
Share your love
रिपोर्ट: सोमपाल कोली
रुद्रपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंदोला होम्योपैथिक एवं मेडिकल कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। योगा दिवस के अवसर पर कालेज के सीएमडी डॉक्टर किशोर चन्दोला में नेतृत्व में डॉक्टरों व स्टाफ ने योगासन किया।
इस अवसर पर कालेज के सीएमडी डॉक्टर किशोर चन्दोला ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को अनुमोदन किया था। जिसके बाद एकमत होकर 21 दिसम्बर को विश्व योग दिवस के रूप मनाने का फैसला लिया गया और आज पूरा विश्व योग दिवस के रूप में मना रहा है।
साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अगर पूरी दुनिया योग दिवस को एक पर्व के रूप के मना रही है जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि योग करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि शरीर व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने अपील की कि सभी को अपनी दिनचर्या योग को शामिल करना चाहिए तथा में प्रतिदिन योगा अवश्य ही करना चाहिए। इम्युनिटी बढ़ाने एवं स्वस्थ रहने का सबसे कारगर उपाय योग ही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
