भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के 53 वें जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने भगवान श्रीराम दरबार का फोटो फ्रेम सौपा

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर की 67 विधानसभा किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के 53 जन्मदिन से एक दिन पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नगराध्यक्ष बाबूद्दीन कुरैशी के नेतृत्व मे पहुचकर श्रीराम दरबार भेंट कर जन्मोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नगराध्यक्ष बाबूद्दीन कुरैशी ने कहा कि भाजपा विधायक राजेश शुक्ला हमेशा ही कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडें रहते है और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी प्रमुखता से हल करते है।

उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम हिंदू समाज के आराध्य देव है वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है,हम प्रभु श्रीराम से कामना करते हैं कि हमारे विधायक राजेश शुक्ला के जीवन को खुशियों से भर दे।वही भाजपा राजेश शुक्ला ने भाजपा अल्पसंख्यक समाज की टीम का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर रहीश बरकाती,सुजात खान,फईम अहमद,मो सानू एवं अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.