जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी के रजिस्ट्रार के निलंबन के आदेश के बाद अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ ने जताई खुशी

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल के रजिस्ट्रार संदीप कुमार को वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। वही आज अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ ने घुड़दौड़ी पहुंचकर घुड़दौड़ी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत से मुलाकात कर सरकार के फैसले का स्वागत किया।

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज के जनपद अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल ने कहा कि घुड़दौड़ी में चल रही अनिमियत्ताओं का भरत सिंह रावत की ओर से लंबे समय से विरोध किया जा रहा था और उनके समर्थन में विभिन्न संगठन ने एक होकर लड़ाई शुरू की थी।वही मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कॉलेज में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाते हुए मांग की थी कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर दूंध का दूध पानी का पानी किया जाए। साथ ही मांग की है कि संदीप कुमार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच भी की जाय।

संगठन की गढ़वाल संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वे प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए जिससे अन्य कर्मचारियों को सबक मिल सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.