अब सभी को है ऋतू दीदी का इंतजार विधानसभा भर्तियों में ले सकती हैं बड़ा निर्णय

Share your love

उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियों में अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई है वह विदेश दौरे से  कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश लौट चुकी हैं।
मंगलवार या बुधवार को वह नई दिल्ली से देहरादून आ सकती हैं। चूंकि विधानसभा की सभी भर्तियों की जांच कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्पीकर से अनुरोध करने की बात कह चुके हैं। इसलिए निगाहें स्पीकर खंडूड़ी के फैसले पर हैं। माना जा रहा है कि स्पीकर तात्कालिक परिस्थितियों में सबसे पहले पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाएंगी। इस बात की संभावना है कि मामले में जांच का निर्णय लेने से पहले वह मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर सकती हैं। इसके बाद वह किसी निर्णय पर पहुंचेंगी।

वहीं विधानसभा बैक डोर भर्ती मामले में हरीश रावत भी मैदान में कूद गए है उनके द्वारा दावा किया गया है कि कोई भी उनके रिश्तेदार किसी सगे संबंधी का नाम बता दें जो विधानसभा में भर्ती हुआ है अब पूरे उत्तराखंड की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हुई है देखना होगा इस मामले में विधानसभा स्पीकर क्या निर्णय लेती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.