नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई
Share your love
बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। इसके साथ ही चिराग ने नया चुनावी नारा दिया है-‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।’
सोमवार सुबह पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने मुंगेर की हिंसा के लिए एक बार सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ही वहां गोली चलाई गई थी। चिराग ने प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार आयकर विभाग की छापेमारी से परेशान हैं। सात निश्चय में जांच की बात से भी वह घबराए हुए हैं।
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा, लेकिन अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के लिए नीतीश कुमार को शराब तस्करों की चिंता सता रही है। बिहार में बिना पैसों के लेन-देन के शराब बेचना संभव नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया है, आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है।
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसके साथ चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान और नीतीश के बीच रिश्तों पर भी बात की। चिराग ने कहा कि जब मेरे पिता की तबीयत खराब थी, तब नीतीश कुमार मिलने नहीं गए थे लेकिन अब सबके खास बनने का ढोंग कर रहे हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
