देहरादून के कॉर्नेशन अस्पताल के शौचालय में  मिला नवजात का शव

Share your love

देहरादून के कॉर्नेशन अस्पताल के शौचालय में  मिला नवजात का शव

देहरादून: जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा।

शौचालय के फ्लश टैैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

डिलीवरी का रिकार्ड विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने बताया कि पुलिस को जरूरी जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में भी रिकार्ड दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.