पर्वतारोहियों के लिए नयी दिशा निर्देश की होगी नयी एसओपी जारी!
Share your love
लोकजन टुडे
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए नई एसओपी बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए है यही नहीं पिछले कई महीनों से लटकी एसओपी को लेकर अधिकारियों को लेटलतीफ़ी को लेकर फटकार भी लगायी।
प्रदेश में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए नई एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) बनाई जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जल्द ही ट्रेकिंग के लिए इसे लागू किया जाएगा, जिसमें ट्रैकरों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बैठक में वर्चुअली जुड़े डीएम उत्तरकाशी से छतिकुल में ट्रैकिंग पर गए दल के साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो। उन्होंने चारधाम यात्रा की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
वन विभाग भी हुआ सख़्त…
अब उत्तराखंड में बिना अनुमति ग्लेशियरों की सैर पर गए पर्यटकों के खिलाफ वन विभाग भी सख्त कदम उठाएगा। आपदा के दौरान पंजीकरण संबंधी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने के बाद विभाग ने ट्रैकरों को भेजने वाले टूर ऑपरेटरों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है। विभाग ने बीते दिनों आई आपदा में कई ट्रैकरों की मौत के बाद सबक लेते हुए भविष्य के लिए पंजीकरण संबंधी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए भी कमर कस ली है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

