मासिक अपराध गोष्ठी में बरसे एसएसपी दून: लापरवाही पर अफसरों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, दिए कई कड़े निर्देश !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक के दौरान एसएसपी ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी ढिलाई बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय होगी।

गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी दून ने निम्नलिखित प्रमुख दिशा-निर्देश जारी किए:
चुनाव की तैयारियां और अपराधियों पर नकेल: आगामी चुनावों को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गुंडा एक्ट के तहत आने वाले अपराधियों के जिलाबदर और संगठित अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।
महिला, बुजुर्ग और बाल सुरक्षा पर जोर: विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी मामलों पर तत्काल और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया गया और प्रार्थना पत्रों को अकारण लंबित रखने वाले कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई व मजबूत पैरवी: गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित साक्ष्य जुटाने और समय पर अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने को कहा गया है। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात नियम और सड़क दुर्घटना नियंत्रण: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिह्नित करने और ओवर-स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए गए। पीक आवर्स और स्कूलों की टाइमिंग के दौरान थाना प्रभारियों को खुद सड़कों पर उतरकर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश मिले हैं।
वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़: थानों में विशेष टीमें गठित कर सर्विलांस व अन्य माध्यमों से वांछित और इनामी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का लक्ष्य रखा गया है।
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण: काफी समय से लंबित विवेचनाओं के कारणों की समीक्षा की गई। बिना वजह विवेचना अटकाने वाले जांच अधिकारियों और संबंधित प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
भूमि धोखाधड़ी और नशे के तस्करों पर पिट-एनडीपीएस: भूमि धोखाधड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट और पिट-एनडीपीएस (PIT-NDPS) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर तुरंत जब्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
