थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ यूपी के तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

सीएम धामी के निर्देशानुसार एसएसपी देहरादून ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु समस्त दून पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया हुआ है। निर्दशों के का पालन करते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने विभिन्न टीमों का गठन किया हुआ है, चैकिंग अभियान चलाया हुआ है, साथ ही मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किए हुए हैं ।

उसी के फलस्वरुप चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक यूटीलिटी वाहन संख्या UK08CB5296 को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 15 पेटी अवैध शराब मकडोवल बरामद हुई।

बरामद शराब के सम्बन्ध में वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब की पेटियो को वह साकेत काँलोनी स्थित एक मकान से लाया है, जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त द्वारा बताये गये मकान की घेराबन्दी कर छापेमारी की गयी तो मकान में मौजूद 02 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी में पुलिस टीम को मौके से 15 पेटी अवैध शराब मैकडोवल , शराब की अलग–अलग ब्रान्डो के उत्तराखंड के स्टीकर, उत्तराखण्ड शासन के मोनोग्राम व अन्य सामाग्री बरामद हुई, जिस पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनके द्वारा साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम किया जाता है वे सभी उक्त अवैध शराब को साहिल द्वारा बताए स्थानों पर सप्लाई करते है। साहिल द्वारा हरियाणा/ चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग –अलग ब्रान्डों की अवैध शराब को खरीदकर देहरादून लाया जाता है तथा उनके द्वारा उन शराब की बोतलों पर लगे अलग-अलग ब्रान्डों के स्टीकर व मोनोग्राम हटाकर उतराखण्ड राज्य के स्टीकर व मोनोग्राम लगाये जाते है, जिससे वे उक्त शराब को आसानी से उत्तराखंड में बेच सके। उक्त शराब को उनके द्वारा सब्जी की खाली कैरेट में रखकर यूटीलिटी के माध्यम से देहरादून व अन्य जनपदों में ऊचे दामों पर बेचा जाता है, जिससे उन्हे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- फईम पुत्र फुरकान निवासी- बुड्ढी, थाना मण्ड़ावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष

2- अहसान पुत्र शाबिर निवासी टीप, थाना मण्डावर, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष

3- मोसिन पुत्र लियाकत निवासी नया गांव, थाना मण्डावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 32 वर्ष।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी उपनिरीक्षक मोहन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश दत्त, चौकी प्रभारी बाईपास उपनिरीक्षक राकेश पुण्डीर, चौकी प्रभारी डिफेन्स कॉलोनी महिला उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित,कानि0 श्रीकान्त ध्यानी, कानि0 अर्जुन, कानि0 सन्दीप छाबडी, कानि0 बृजमोहन रावत, कानि0 कमलेश सजवाण एवं कानि0 हेमन्ती बहुगुणा शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.