स्वच्छ भारत मिशन एवं कोरोना संक्रमण के विरुद्ध कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन कर रही है नगरपालिका परिषद चंबा

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

टिहरी: टिहरी के नगर पालिका परिषद चंबा में पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कार्य में अपने शानदार प्रदर्शन तथा कोरोना काल में संक्रमण से बचाव एवं पशुओं को चारा, राशन किट का वितरण, गाड़ियों से प्रचार प्रसार, संक्रमित व्यक्तियों को उनके घर में quarantine करना, घर-घर में थर्मल स्क्रीन से जांच, कुछ समय के लिए बनाए गए कंटेनमेंट जोन से बायो मेडिकल वेस्ट को पिकअप करना, पूरे शहर में सैनिटाइजेशन करना, आदि उत्कृष्ट कार्य के मद्देनजर पालिका के कई कर्मचारियों को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र पालिका के जनप्रतिनिधियों जैसे अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद गण तथा अधिशासी अधिकारी और पालिका के प्रधान लिपिक के द्वारा पालिका के सफाई निरीक्षक पर्यावरण पर्यवेक्षकों तथा पर्यावरण मित्रों के अलावा कई अन्य कार्मिकों को प्रदान किए गए। पालिका की इस तरह की कार्रवाई से पालिका कर्मियों का उत्साहवर्धन बना रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.