अपने ही अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना युवकों को पड़ा महंगा, थाना डालनवाला पुलिस ने तीनो को किया गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता करन सहगल

दिनांक 17-10-2024 की सायं कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि डालनवाला थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति अमित मैगी का अपहरण हो गया है।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आस-पास के लोगों के घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए सुरागरसी पतारसी की गयी। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अपहृत की तलाश हेतु विभिन्न टीमें बनाकर सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जिस अपहृत व्यक्ति अमित मैगी को पुलिस तलाश कर रही है, वह देहरादून के ही एक होटल में रूका है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त होटल में जाकर चैक किया गया तो वहां अमित मैगी अपने दो अन्य साथियों के साथ एक कमरे में पाया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम क्रमश: *01: अमित मैगी पुत्र एफ0जी मैगी निवासी- 74 ए राजपुर रोड़ के डी ज्वेलर्स की बगल वाली गली देहरादून उम्र- 52 वर्ष, 02: विधान विश्नोई पुत्र विनय विश्नोई निवासी बी 115 गंगा धाम कालोनी गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र-19 वर्ष व 03: साजिद पुत्र नसरुद्दीन निवासी- केजी 338 काशी राम कालोनी हापुड़ रोड़ मेरठ उ0प्र0 उम्र-45 वर्ष* बताया गया।
अमित मैगी ने बताया कि हम दिनांक-17.10.2024 को एक साथ मेरठ से एक ही कार से आये थे अमित मैगी का कोई अपहरण नही हुआ था हमारा देहरादून में राजपुर रोड़ मे प्रोपर्टी का विवाद चल रहा था जिनसे प्रोपर्टी का विवाद था उनको फसाने के लिए हमने अमित मैगी के अपहरण की झूठी सूचना दी। जिससे उक्त वाद में हमारी विपक्षी पार्टी के विरूद्ध मुकदमा कायम हो सके।
तीनों अभियुक्तों की अपहरण की झूठी सूचन देकर पुलिस को गुमराह करने के कराण धारा-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अमित मैगी पुत्र एफ0जी मैगी निवासी राजपुर रोड़, विधान विश्नोई पुत्र विनय विश्नोई निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश तथा साजिद पुत्र नसरुद्दीन निवासी हापुड़ रोड़ मेरठ है l
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना डालनवाला गुमान सिंह नेगी, उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि, कॉन्स्टेबल संजीत कुमार, कॉन्स्टेबल श्रीकान्त मलिक तथा कॉन्स्टेबल उमेश गिरी शामिल थे
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
