टैक्सी चालक के परिवार के लिए मंगल बना अमंगल

Share your love

रिपोर्ट:गुंजन मेहरा

नैनीताल: बीते तीन दिनों में सरोवर नगरी नैनीताल में ह्रदय घात से दूसरी हुई है। मेट्रोपोल निवासी फारुख (46) मंगलवार को रोज की तरह पर्यटको को लेकर हिमालय दर्शन पहुचे जहाँ पर्यटक प्रकतिक सौंदर्य का लुप्त ले रहे थे इसी दौरान गाड़ी में बैठे फारुख को एकाएक ह्रदय घात का अटैक आ गया, जिसके बाद आनन फानन में आसपास के लोगो द्वारा हार्ट पम्प कर प्रथमिक उपचार दिया जा रहा था।

इस दौरान हालात में कोई सुधार न देख फारुख को बीडी पांडे चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉ प्रखर गंगोला ने पुष्टि की की अस्पताल पहुचने से पहले फारुख की मृत्यु हो चुकी थी। बता दे कि फारुख की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। वही अपनी पत्नी समेत चार बच्चो को रोता बिलखता छोड़ गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.