विकासनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता, 2 लाख से अधिक की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर ‘मुर्गा’ गिरफ्तार
Share your love

सीएम धामी के विज़न “ड्रग्स फ्री देवभूमि” को साकार करने की दिशा में देहरादून पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कुशल रणनीति के तहत जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख रुपये से अधिक अनुमानित कीमत की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके मद्देनजर कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने शनिवार, 20 जून 2026 को हीरालाईन ढकरानी क्षेत्र से चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार, निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, पुलिस ने घेराबंदी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त की सोहेल उर्फ मुर्गा (के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में पूर्व में भी तीन पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी कई बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है।
इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली विकासनगर शिशुपाल सिंह राणा, उपनिरीक्षक ओमवीर चौधरी, उपनिरीक्षक संदीप पंवार, कांस्टेबल नवीन कोहली, कांस्टेबल नरेश पन्त और कांस्टेबल अनिरुद्ध शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
