देहरादून जिले में उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्रों में हुआ बड़ा फेरबदल!

Share your love

देहरादून। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से देहरादून जिले में उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​इस प्रशासनिक बदलाव में अधिकारी अपूर्वा सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए देहरादून का नया SDM सदर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, अधिकारी रविंद्र कुमार को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट की कमान सौंपी गई है।

​वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत अधिकारी कुमकुम जोशी का तबादला करते हुए उन्हें ऋषिकेश भेजा गया है।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनता से जुड़े मामलों का निस्तारण अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.