एसएसपी देहरादून के सशक्त नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹ 5.5 लाख की अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून की नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति और कुशल नेतृत्व के चलते दून पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब ₹5,50,000 मूल्य की कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों का मुस्तैदी से पालन करते हुए विकासनगर और सेलाकुई थाना पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाकर इन शातिर तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

पहला मामला कोतवाली विकासनगर का है जहां दून पुलिस ने 30 अगस्त 2026 को चैकिंग के दौरान महिला आरोपी मुन्नी, पुत्री स्व. मुख्तियार को कुंजा ग्रांट क्षेत्र से 9.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगभग ₹3 लाख है । सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने रुड़की से स्मैक लाकर स्थानीय युवाओं को बेचकर मुनाफा कमाने की बात कबूल करी । बताते चलें कि आरोपी महिला का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।

दूसरा मामला थाना सेलाकुई क्षेत्र का है जहां दून पुलिस ने पुरानी चौकी लेबर चौक के पास से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद, निवासी जमनपुर को लगभग ₹2.5 लाख कीमत की 8.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के ऊपर पूर्व में भी 12 अलग अलग मुकदमे पंजीकृत हैं जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं।

एसएसपी देहरादून की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.