दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 1 साल पुराने मर्डर केस का मास्टरमाइंड 50 हजार का इनामी अमित भटेजा गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता -करन सहगल

देहरादून की राजपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक साल पहले राजपुर क्षेत्र में हुई चर्चित अजय भटेजा हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड और 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अमित भटेजा को जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति के विवाद में अभियुक्त ने सुपारी देकर अपने ही सौतेले भाई की हत्या करवाई थी।

बाईट: एसएसपीदेहरादून

​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय भटेजा और अभियुक्त अमित भटेजा सौतेले भाई थे। देहरादून और मसूरी में स्थित कीमती संपत्तियों के विवाद और हिस्सेदारी न मिलने के कारण अमित ने अपने भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने जाखन स्थित संपत्ति में आधा हिस्सा देने का लालच देकर उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को अजय की हत्या की सुपारी दी थी।

योजना के तहत 25 मई 2025 को शूटर राजन उर्फ जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया ने जाखन स्थित घर में अजय भटेजा की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के अगले दिन अमित भटेजा ने कमरे से प्रॉपर्टी के जरूरी कागजात गायब कर दिए थे।

​इस मामले में राजपुर पुलिस तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपियों राजन उर्फ जैकी,निवासी सहारनपुर और हुमेरा उर्फ जोया निवासी मुजफ्फरनगर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।

शार्प शूटरों की गिरफ्तारी के बाद आज 05 जून 2026 को अमित भटेजा चोरी-छिपे अपने वकील से मिलने देहरादून कोर्ट आ रहा था, तभी थानाध्यक्ष राजपुर पी.डी.भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश रावत एवं कॉन्स्टेबल अमित कुमार के उसे दबोच लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.