देहरादून पुलिस का बड़ा धमाका: SSP की सटीक रणनीति से पटेलनगर पुलिस ने दबोचा शातिर वाहन चोर गिरोह; 7 बुलेट समेत 13 दोपहिया वाहन बरामद !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते दून पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक बेहद शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बाइट एसपी: सिटी प्रमोद कुमार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से देहरादून के विभिन्न थानों से जुड़ी चोरी की 7 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कुल 13 चोरी की दोपहिया गाड़ियां, जिनमें 7 कीमती रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस की इस शानदार सफलता पर एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पटेलनगर पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

पटेलनगर थाना क्षेत्र के चंद्रबनी चोयला निवासी आदित्य और शक्ति विहार माजरा निवासी दीपक सिंघल द्वारा अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों के चोरी होने के संबंध में दर्ज कराई गई जिनके आधार पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए थे।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण, दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई शुरू की।

10 अगस्त 2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास से 2 संदिग्धों को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहर के अन्य हिस्सों से भी वाहन चोरी करने की बात कबूल की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर 11 अन्य वाहन बरामद किए गए।

अभियुक्तों की पहचान ​विवेक सिंह विश्नोई पुत्र धनवीर सिंह विश्नोई, निवासी निकट लखेड़ा टेंट हाउस, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार तथा ​गुरप्रीत सिंह, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम टाटवाला, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई।

किराए पर देते थे गाड़ियां, बाहरी राज्यों में बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही लॉक तोड़कर वाहन उड़ा लेते थे। पुलिस से बचने के लिए वे तुरंत नंबर प्लेट हटा देते थे और वाहनों को गली-मोहल्लों के गुप्त स्थानों पर छिपा देते थे। दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए वे इन बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को अपने जान-पहचान वालों को किराए पर देते थे। उनका अंतिम प्लान चोरी की गाड़ियों को उत्तराखंड से बाहर ले जाकर अच्छे दामों में बेचने का था, जिसके लिए वे खरीदारों की तलाश कर रहे थे।

आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके द्वारा चोरी किए गए 2 अन्य वाहन +1 बुलेट मोटर साइकिल थाना श्यामपुर, हरिद्वार और 1 अन्य वाहन पानीपत, हरियाणा) पुलिस द्वारा सीज किए जा चुके हैं, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

बरामद करी गई गाड़ियों में ​7 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें, ​3 होंडा एक्टिवा, ​2 हीरो स्प्लेंडर और ​1 बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल शामिल है।

इस सफल अनावरण में कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी आईएसबीटी उप निरीक्षक जयवीर सिंह (), उ०नि० विनय मित्तल, हे०कां० मनोज कुमार, हे०कां० किरन कुमार (एसओजी), कां० बृजमोहन सिंह रावत, कां० कैलाश पवार, कां० आबिद अली और कां० राहुल कुमार शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.