लक्सर: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर खेड़ी खुर्द हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को परिजनों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिशें जारी है। जल्द ही हत्यारें पुलिस गिरफ्त में होगें। तब जाकर परिजन वहां से लौट गए।

प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि खेड़ी खुर्द गांव में महिला के जनाजे को दफना कर लौट रहे ग्रमीणों की आपस मे कहासुनी को लेकर चार युवकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और वहां से भाग निकले थे। इस हत्याकांड में मृतक जाहिर हसन के भतीजे यूनुस ने अपने गांव खेड़ी खुर्द के लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस लगभग बारह आरोपितों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

बाकी अन्य की तलाश जारी है।प्रदर्शन करने वालो ने इस पर नाराजगी जतायी। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान उनके बीच पहुंचे और उन्हें बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिशें जारी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होगें। तब जाकर परिजन शांत हुए और लौट गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.