यूपी में लव जिहाद कानून को मंजूरी, योगी कैबिनेट में लगी मुहर

Share your love

लखनऊ: योगी की कैबिनेट बैठक में लव जिहाद कानून का प्रस्ताव पास हो गया है। जिसके बाद अब यूपी में लव जिहाद पर कानून बनेगा।

आपको बता दें कि देश में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं जिसमे कई लड़कियों ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस पर यूपी सरकार ने सख्त रुख अपनाया और प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जिसे पास कर दिया गया है। अब प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।

बता दें कि मंगलवार की सुबह यूपी कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने भी कहा कि दो अलग-अलग धर्म के लोग आपस में शादी कर सकते हैं लेकिन नए कानून में व्यवस्था अवैध रुप से धर्मांतरण को लेकर है। इसमें 3 साल, 7 साल और 10 साल की सजा का प्रावधान है। नए कानून के जरिए अवैध रुप से धर्मांतरण कर शादी करने पर रोक लगेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.