लगातार बारिश नदियों में उफान से आफत में जान

Share your love

रुद्रपुर उधमसिंहनगर

 

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रपुर की कल्याणी नदी अपने उफान पर है जिस कारण प्रशासन ने मुनादी करके नदी के आसपास की आबादी को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। रुद्रपुर के भूतबंगला में जलभराव के कारण तो दर्जन से अधिक लोग घरों में फस गए थे जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया… लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रपुर की बस्तियां और बाजार पूरी तरह से पानी से डूबे हुए है। कल्याणी नदी का जलस्तर भी किनारे तक पहुंच गया है, ऐसी स्थिति में नदी के आसपास की कई कालोनियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिस कारण जगतपुरा, खेड़ा, ट्रांजिट कैंप, भूतबंगला, रम्पुरा जैसे इलाकों में लोगो ने घर खाली करना शुरू कर दिया हैं। पुलिस प्रशासन भी लोगो से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है। इसके अलावा बाजार में भी कई कई फुट तक पानी सड़को पर भरा हुआ है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.