देहरादून
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात मुलाकात की इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड में लागू की जा रही समान नागरिक संहिता पर चर्चा हुई यूससी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित समिति की चेयर पर्सन जस्टिस रंजना देसाई भी बैठक में मौजूद थी

यूसीसी के दौरे पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई माना जा रहा है उत्तराखंड के लिए तैयार समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट ही राष्ट्रीय स्तर पर बनने वाली यूसीसी का आधार बनने जा रहा है इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की पीएम ने उनसे उत्तराखंड को बाहरी सहायक योजनाओं में ऋण सीमा की सीलिंग की वजह से हो रहे 10,000 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर बात की
सीएम ने कहा कि राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थिति व सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित की योजनाओं के ऋण पर लागू सीलिंग हटाई जानी चाहिए सीएम के अनुसार उन्होंने सीलिंग के बावजूद उत्तराखंड के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का वादा किया साथ ही वर्ष 2020 से पूर्व 5 परियोजनाओं का भी नए सिरे से प्रस्ताव मांगा है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
