दिवंगत LIU निरीक्षक मनोज मनराल को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। जनपद में तैनात एलआईयू (LIU) निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन देहरादून में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निरीक्षक मनोज मनराल का असमय निधन हो गया था।

इसके बाद 23 जुलाई को पुलिस लाइन में आयोजित शोक सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ और पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) श्री अभिनव कुमार सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वर्गीय मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.